हमारा उद्देश्य

समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, महिला एंव बाल अधिकार संरक्षण ही हमारा मूलभूत उद्देश्य हैं।

संस्था का उद्देश्य

01.

— जागरूकता फैलाना

पंथनिर्पेक्ष समतामूलक समाज के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, महिला एंव बाल अधिकार संरक्षण, किसानों को उन्नत कृषि के लिए जागरूकता फैलाना।

02.

— शिक्षण कार्यक्रम

संस्था के द्वारा ग्रामीण एंव अल्प विकसित शहरी क्षेत्रों में बच्चों एंव अल्पसंख्यक एंव पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हे रोजगारोन्मुख अवसर प्रदान करना ।

03.

— स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम

सैंकड़ों निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जिसमें योग्य चिकित्सकों के द्वारा रोग निरीक्षण, तकनीशियनों के द्वारा मधूमेह जाँच, रक्तचाप जाँच एंव दवा का वितरण करना।

04.

— कानूनी सलाह कार्यक्रम

संस्था के द्वारा समय-समय पर झारखण्ड उच्च न्यायालय एंव अन्य वरीय अधिवक्ताओं की उपस्थिति में शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर आदिवासियों एंव वंचितो को निःशुल्क कानूनी सलाह देना।

05.

— कृषि संबंधी कार्यक्रम​

संस्था के द्वारा बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, राँची के वैज्ञानिकों की उपस्थिति में किसान शिविर लगाकर किसानो को उनके खेतों के मिट्टी के अनुरूप फसल लगाने की जानकारी देना।

06.

— बाल संरक्षण

बाल संरक्षण समिति एंव ग्राम बाल संरक्षण समिति को सशक्त करने के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाना। ट्रैफिकिंग, बाल मजदूरी से बच्चों को मुक्त कराना।

हम किसकी परवाह करते हैं!

आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा सहायता​

संस्था आदिवासी समुदायों के बच्चों को शिक्षा का अवसर देने के लिए समर्पित है। यह संस्था दूर-दराज के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्कूल बैग, किताबें, यूनिफॉर्म, और स्टेशनरी वितरित करती है। साथ ही, संस्था उन बच्चों की फीस भी वहन करती है जो आर्थिक रूप से स्कूल नहीं जा सकते।

विधवाओं और अकेली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना

संस्था विधवा, परित्यक्ता या अकेली महिलाओं के लिए स्वरोज़गार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाती है। इसमें सिलाई, कढ़ाई, मोमबत्ती निर्माण, अगरबत्ती बनाना, ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग जैसे कौशल सिखाए जाते हैं। इसका उद्देश्य है कि ये महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें और समाज में सम्मान के साथ जीवन जी सकें।

अकेले रहने वाले बुजुर्गों के लिए देखभाल और सहयोग

संस्था उन बुजुर्गों की सहायता करती है जो अकेले हैं, जिनका कोई सहारा नहीं है।संस्था का उद्देश्य है कि बुजुर्गों को अकेलापन महसूस न हो और वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। इन केंद्रों पर उनकी कहानियाँ सुनी जाती हैं, उनका अनुभव समाज के साथ साझा किया जाता है।

Stories Image
बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें स्कूलों में पहुंचाना

संस्था बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूकता फैलाने और बच्चों को काम से निकालकर स्कूल भेजने के लिए काम करती है।
स्थानीय व्यवसायों, होटलों, और घरों में काम कर रहे बच्चों की पहचान कर संस्था उन्हें मुक्त कराती है और उनके पुनर्वास की व्यवस्था करती है। इसमें शिक्षा, काउंसलिंग, और उनके परिवारों को वैकल्पिक आजीविका प्रदान करने का प्रयास शामिल है।

विकलांग व्यक्तियों को सहायता और पुनर्वास कराना

संस्था शारीरिक और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहायता करती है। संस्था व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, सुनने की मशीन जैसे उपकरणों का वितरण करती है। साथ ही, विशेष शिक्षकों की मदद से बच्चों को पढ़ाई में मदद दी जाती है। सरकारी योजनाओं से जोड़ने में भी संस्था सहायता करती है ताकि उन्हें पेंशन, छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएँ मिल सकें।

Stories Image
जो इलाज का खर्च नहीं उठा सकते उन गरीब मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएँ

संस्था का एक महत्वपूर्ण कार्यक्षेत्र स्वास्थ्य है। वह उन गरीब परिवारों की सहायता करती है जो इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। संस्था मोबाइल क्लीनिक और हेल्थ कैंप्स के माध्यम से गाँव-गाँव में जाकर निशुल्क इलाज, दवा और स्वास्थ्य जांच की सुविधा देती है। इसके अलावा गंभीर रोगों जैसे कैंसर, किडनी, हार्ट आदि के मरीजों को अस्पताल में इलाज के लिए आर्थिक सहायता भी देती है।

हमारे द्वारा किये गये काम

दान करें

आपका छोटा-सा योगदान किसी की
ज़िंदगी बदल सकता है!

संस्था के साथ जुड़कर जरूरतमंदों की मदद करें – शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मानपूर्ण जीवन की ओर एक कदम बढ़ाएँ।