रांची. पहल सेवा संस्था द्वारा रविवार को रोहिणी-मोहिनी अस्पताल के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत रागी (पंचायत भवन) में किया गया। शिविर में ग्राम रागी, खरंगा, पतगांठ एवं सिरांगो के लगभग 200 लोगों ने लाभ उठाया। रांची के विख्यात चिकित्सक डॉ राकेश कुमार (शिशु रोग एवं फिजिशियन) एवं डॉ. मृदुला नगीना (स्त्री रोग) विशेषज्ञाें ने शिविर में अपनी महत्वपूर्ण समय दिया और मरीजों की जांच की। जांच के बाद नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। संस्था के सदस्य एवं तकनिशियन साजिब अंसारी के द्वारा ब्लडप्रेशर की भी जांच की गई। संस्था के सचिव श्री दिलीप ठाकुर ने पंचायत के मुखिया श्रीमति फूलमणि नाग को सहयोग के लिये एवं नि:स्वार्थ सेवा के लिए डॉ राकेश कुमार एवं डॉ मृदुला नगीना को भी धन्यवाद दिया। संस्था की ओर से अध्यक्ष इल्ताफ हुसेन ने ग्रामवािसयों को सफलता पूर्वक शिविर का आयोजन करने में किये सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। संस्था के अन्य सदस्य मोईन अंसारी, बिरसा पाहन एवं तनवीर हसन की भी शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समापन संबोधन में सचिव श्री दिलीप ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार विगत 13 वर्षों से समाज के गरीब, शोषित एवं वंचित लोगों के लिए पहल सेवा संस्था जिस प्रकार सहयोग कर रही है आगे भी करती रहेगी।






अखबारों द्वारा प्रकाशित किया गया खबर




