बानापीरी में पहल सेवा संस्था के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

200 लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच, दिया गया जरूरी स्वास्थ्य परामर्श और नि:शुल्क दवाइयां

रविवार को ग्राम बानापीरी (रातू) स्थित पंचायत सामुदायिक केंद्र में पहल सेवा संस्था के तत्वावधान में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पिर्रा रातू के शिव सरस्वती सेवा सदन अस्पताल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ब्रजेश शर्मा एवं माँ वैष्णवी आंख अस्पताल (तिलता) के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम कुमार ने लगभग 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।

शिविर में ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान लैब तकनीशियन महेश कुमार द्वारा शुगर जांच, हीमोग्लोबिन जांच, ब्लड प्रेशर जांच, नेत्र जांच सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। शिविर में आए मरीजों को संस्था की ओर से निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में आये डॉक्टर द्वारा लोगों को सही स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सचिव दिलीप ठाकुर ने शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले समाजसेवी बिपुल तिवारी, पंचायत समिति सदस्या गीता देवी, प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह, आफताब अंसारी एवं अबू नेसार के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष इल्ताफ हुसैन, कार्यकारिणी के सदस्य मोईन अंसारी, तनवीर हसन एवं करण कुमार उपस्थित थे।


अखबारों की नजर में स्वास्थ्य शिविर

Birsa Maati
Pahal Samwad weekly
Pahal Samwad Daily
Dinkar Samwad
Dream Nation Daily
Jagat Seva
RK 24 News
Khabar Mantra
True Run Daily

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *