रांची | पहल सेवा संस्था की ओर से इटकी के मल्टी गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में 400 किट का वितरण किया गया। संस्था के सचिव दिलीप ठाकुर, प्रभारी ब्रजेश शर्मा के नेतृत्व में मास्क, एल्बेंडाजोल की गोली, आर्सेनिक एल्बम 30 तथा सेनिटाइजर का वितरण किया गया। सचिव दिलीप ठाकुर ने कहा कि कोरोना के कुचक्र को तोड़ना हमारी जिम्मेदारी है। ब्रजेश शर्मा ने जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर लक्ष्मी कच्छप, रेशमी मिंज, शबनम आरा, अंजू उरांव, चिंता देवी, सुमन कुमारी, निरंजन सोनी समेत अन्य उपस्थित थे।


