
आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा सहायता
संस्था आदिवासी समुदायों के बच्चों को शिक्षा का अवसर देने के लिए समर्पित है। यह संस्था दूर-दराज के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्कूल बैग, किताबें, यूनिफॉर्म, और स्टेशनरी वितरित करती है। साथ ही, संस्था उन बच्चों की फीस भी वहन करती है जो आर्थिक रूप से स्कूल नहीं जा सकते।

विधवाओं और अकेली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
संस्था विधवा, परित्यक्ता या अकेली महिलाओं के लिए स्वरोज़गार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाती है। इसमें सिलाई, कढ़ाई, मोमबत्ती निर्माण, अगरबत्ती बनाना, ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग जैसे कौशल सिखाए जाते हैं। इसका उद्देश्य है कि ये महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें और समाज में सम्मान के साथ जीवन जी सकें।

अकेले रहने वाले बुजुर्गों के लिए देखभाल और सहयोग
संस्था उन बुजुर्गों की सहायता करती है जो अकेले हैं, जिनका कोई सहारा नहीं है।संस्था का उद्देश्य है कि बुजुर्गों को अकेलापन महसूस न हो और वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। इन केंद्रों पर उनकी कहानियाँ सुनी जाती हैं, उनका अनुभव समाज के साथ साझा किया जाता है।

बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें स्कूलों में पहुंचाना
संस्था बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूकता फैलाने और बच्चों को काम से निकालकर स्कूल भेजने के लिए काम करती है।
स्थानीय व्यवसायों, होटलों, और घरों में काम कर रहे बच्चों की पहचान कर संस्था उन्हें मुक्त कराती है और उनके पुनर्वास की व्यवस्था करती है। इसमें शिक्षा, काउंसलिंग, और उनके परिवारों को वैकल्पिक आजीविका प्रदान करने का प्रयास शामिल है।

विकलांग व्यक्तियों को सहायता और पुनर्वास कराना
संस्था शारीरिक और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहायता करती है। संस्था व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, सुनने की मशीन जैसे उपकरणों का वितरण करती है। साथ ही, विशेष शिक्षकों की मदद से बच्चों को पढ़ाई में मदद दी जाती है। सरकारी योजनाओं से जोड़ने में भी संस्था सहायता करती है ताकि उन्हें पेंशन, छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएँ मिल सकें।

जो इलाज का खर्च नहीं उठा सकते उन गरीब मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएँ
संस्था का एक महत्वपूर्ण कार्यक्षेत्र स्वास्थ्य है। वह उन गरीब परिवारों की सहायता करती है जो इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। संस्था मोबाइल क्लीनिक और हेल्थ कैंप्स के माध्यम से गाँव-गाँव में जाकर निशुल्क इलाज, दवा और स्वास्थ्य जांच की सुविधा देती है। इसके अलावा गंभीर रोगों जैसे कैंसर, किडनी, हार्ट आदि के मरीजों को अस्पताल में इलाज के लिए आर्थिक सहायता भी देती है।
हमारे द्वारा किये गये काम
बानापीरी में पहल सेवा संस्था के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
पहल सेवा संस्था द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
रांची. पहल सेवा संस्था द्वारा रविवार को रोहिणी-मोहिनी अस्पताल के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर…
चौबे खटगा में पहल सेवा संस्था द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
200 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई कांके (रांची)। रविवार को पहल सेवा संस्था के…
पहल सेवा संस्था की ओर से शिक्षक का सम्मान और छात्रों के बीच कॉपी एवं पेन का वितरण
पहल सेवा संस्था की ओर से करन कोचिंग सेंटर में एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन…
पहल सेवा संस्था की ओर से चिकित्सा शिविर का आयोजन
रांची. पहल सेवा संस्था की ओर से रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया…
पहल सेवा संस्था ने स्वास्थ्य क्षेत्र में चलाए विविध कार्यक्रम, कई अखबारों में हुई सराहना
पहल सेवा संस्था ने वर्ष 2024 व 2025 में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य…
