पहल सेवा संस्था के द्वारा कोरोना काल के दौरान गांवों में लोगों के बीच बांटे मास्क और सेनिटाइजर

रांची। पहल सेवा संस्था के सचिव दिलीप ठाकुर और संस्था के मेडिकल प्रभारी ब्रजेश शर्मा के द्वारा रातू प्रखंड के बिजुलिया गांव में लोगों के बीच मास्क, सेनिटाइजर और आर्सेनिक एल्बम दवा का वितरण किया गया। जिसमें 400 लोग लाभान्वित हुए। इस अवसर पर सचिव दिलीप ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी को हराना है तो सभी को सुरक्षित तरीके से रहना होगा। सचिन ठाकुर ने ब्रजेश शर्मा की सेवा भावना की तारीफ की। ब्रजेश शर्मा ने कहा कि हमें कोरोना से लड़ना है, इसके डर को हमें खत्म करना है। मौके पर राजेंद्र महली, अजय बैठा, दीपक महली, ईश्वर चंद्र साहू, कर्मी देवी, अनीता देवी, सुमन कुमारी, बिंदिया देवी, राजमणि देवी आदि उपस्थित थे।

हिंदी अखबार में छपी खबर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *